स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरा ECL पांडवेश्वर में निकला वॉकथॉन
पांडवेश्वर(तारकेश्वर राय ): स्वच्छ भारत - विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) अब एक्शन मोड में है। विशेष अभियान 6.0 के तहत ECL के पांडवेश्वर एरिया मे एक विशाल वॉकथॉन का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.पांडवेश्वर एरिया के महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य के नेतृत्व में निकले इस वॉकथॉन में एरिया के सभी विभागाध्यक्षों और सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में स्वच्छता के नारों वाली तख्तियां लिए कर्मचारियों ने 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत' का संदेश दिया।इस अवसर पर महाप्रबंधक भट्टाचार्य ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक आदत है। उन्होंने कहा कि जब तक हर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की।गौरतलब है कि ECL अपने पश्चिम बंगाल और झारखंड में फैले सभी क्षेत्रों में विशेष अभियान 6.0 के तहत लगातार जागरूकता और सफाई अभियान चला रहा है, ताकि कर्मचारियों में स्वच्छता और कार्यकुशलता की संस्कृति को और मजबूत किया जा सके।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?